छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति के साथ नई पदस्थापनाएं

19 Naib Tehsildars promoted to Tehsildar in Chhattisgarh; new postings following promotion. raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति के साथ ही इन अधिकारियों की नई पदस्थापना भी निर्धारित कर दी गई है। शासन की ओर से जारी आदेश के बाद राजस्व प्रशासन में कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इनमें विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों को दूसरे जिलों के साथ-साथ प्रशिक्षण संस्थानों में भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से जारी इस पदोन्नति आदेश में अधिकारियों की नई तैनाती अलग-अलग जिलों में की गई है। कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान जिले में ही पदस्थ रखा गया है, जबकि कई अधिकारियों को दूसरे जिलों में स्थानांतरित किया गया है।

Category