युवा कांग्रेस चुनाव में वोटिंग बंद, फर्जी मतदान की शिकायतों से मचा हड़कंप; पूरी प्रक्रिया पर उठे सवाल

 Voting concludes in Youth Congress elections; allegations of bogus voting spark an uproar, raising questions about the entire process. raipur chhattisgarh news khabargali

रायपुर (खबरगली)  युवा कांग्रेस के चुनाव के लिए मंगलवार की शाम 5 बजे के बाद से वोटिंग बंद हो गई है। वहीं दूसरी ओर चुनाव में फर्जी मतदान करने के आरोप लगे हैं। इससे चुनाव प्रक्रिया कई सवालों के घेरे में आ गई है। चुनाव में कुल 14 लाख 50 हजार 626 मतदाताओं ने वोटिंग किया है। इसमें 11 लाख 76 हजार 907 पैड वोटर हैं अर्थात जिन्होंने वोट करने के साथ ही 75 रुपए सदस्यता शुल्क जमा कर दिया है। वहीं 2 लाख 79 हजार 719 अनपैड वोटर हैं, जिनका भुगतान होना अभी शेष है। जिन मतदाताओं का सदस्यता शुल्क जमा नहीं हुआ है उन्हें 1 अक्टूबर रात 12 बजे तक का समय दिया गया है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया

कांग्रेस नेता और कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने आरोप लगाया है कि यूथ कांग्रेस के चुनाव में फर्जी वोटिंग की जा रही है और इसकी निष्पक्षता से जांच की मांग की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि आज शाम 5 बजे मतदान समाप्त होने के बाद भी उनके पास अनपैड वोटों को लेकर जानकार आई। यह अनपैड वोट भी उनके अपने जिले का न हो करके अन्य जिलों का है। उन्होंने जानकारी दी कि अनपैड वोटों में सूरजपुर से एक, कोरबा से दो और खैरागढ़ से चार वोट शामिल हैं। उनका कहना है कि यह अनपैड वोट उनकी आईडी से कैसे जुड़े? क्या IYC का एप हैक कर लिया गया है? क्या प्रत्याशियों के तरफ से फर्जी वोट कराए जा रहे हैं? या इसके पीछे कुछ अन्य तकनीकी खामिया है? इसकी जांच होनी चाहिए।

शाम 5 बजे के बाद से वोटिंग बंद 

वहीं इस मामले में युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन तुषार गुहा ने कहा, यह सच है कि आज शाम 5 बजे के बाद से वोटिंग बंद हो गया है। लेकिन जो अनपैड वोटर्स हैं उनको भुगतान के लिए 1 अक्टूबर रात 12 बजे तक का समय दिया गया है। जैसे-जैसे सदस्यता शुल्क जमा होते जा रहा है वो पैड वोटर्स के तौर पर जोड़े जा रहे हैं। जो पैड वोटर्स होंगे वही मत गणना में मान्य किए जाएंगे।


 

Category