एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार पलटी,घायल अस्पताल में भर्ती

Speeding car overturns on expressway, injured admitted to hospital, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (khabargali) बुधवार की सुबह राजधानी के एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि इस हादसे में कार सवार लोगों की जान बच गई। बताया जाता है कि हादसे के बाद कार लाक होने की वजह से शीशा तोड़कर चालक और कार सवार लोग बाहर निकले। हादसे की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार पलट गई। कार का नंबर सीजी 10 हृक्च 3388 है। हादसे के बाद कार लाक हो गई। इस वजह से शीशा तोड़कर कार में सवार लोग बाहर निकले। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची तेलीबांधा थाना की पुलिस जांच में जुटी है। वहीं हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Category