रायपुर (khabargali) राजधानी के समाजसेवी अखिलेश सिंह जी को जुनून है जरूरतमंदों की सेवा करने का। कोविड काल में उन्होंने जरूरतमंदों की बढ़ चढ़ कर सेवा की। इसी कड़ी में उन्होंने अपना जन्मदिन महावीर इंटरकाॅटिनेन्टल सर्विस आर्गेनाइजेशन रायपुर के सहयोग के साथ लायंस वृद्धाश्रम श्यामनगर रायपुर में मनाया। जहां उन्होंने आदरणीय वृद्धजनों को 35किलो चांवल,10किलो शंकर,हल्दी, धनिया,मिर्च मसाला के 40पैकेट्स,25 कंबल,12 ऊनी शाल,40मास्क तथा मिठाई नमकीन का सहर्ष वितरण किया। बुजुर्गो ने उन्हें असीम आशीर्वाद दिया।
श्री अखिलेश जी प्रतिवर्ष अपने व बच्चे के जन्मदिन उत्सव पर विभिन्न सेवा कार्यक्रम महावीर इंटरकाॅटिनेन्टल सर्विस आर्गेनाइजेशन रायपुर के साथ मिलकर आयोजित करते हैं। इस कार्यक्रम में श्री अखिलेश जी के परिजनों के अलावा महावीर इंटरकाॅटिनेन्टल सर्विस आर्गेनाइजेशन के अंतरर्राष्ट्रीय महासचिव श्री लोकेश कावड़िया तथा प्रंबधक स्वेता सिंह उपस्थित रहे।
- Log in to post comments