मूणत ने किया वादा, भाजपा की सरकार बनते ही कानून व्यस्वस्था में आएगी कसावट, नशाखोरी पर कसा जायेगा शिकंजा

BJP candidate from Raipur West Assembly and former cabinet minister Rajesh Munat, Chhattisgarh Assembly elections, Hirapur Gurudwara, Khabargali.

सुबह से लेकर रात 10 बजे तक रायपुर पश्चिम विधानसभा में BJP प्रत्याशी राजेश मूणत का सघन जनसंपर्क तेज

हीरापुर गुरद्वारे पहुंचे राजेश मूणत, माथा टेककर मांगा जीत का आशीर्वाद

समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बैठके कर रहे हैं मूणत

BJP candidate from Raipur West Assembly and former cabinet minister Rajesh Munat, Chhattisgarh Assembly elections, Hirapur Gurudwara, Khabargali.

रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का प्रचार अभियान जारी है। रायपुर पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत निरंतर प्रचार अभियान में लगे हुए हैं। इस दौरान वह समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों से मुलाकत कर रहे हैं। मूणत बुधवार को अलग- अलग क्षेत्रों में पब्लिक मीटिंग और जनंसपर्क अभियान शामिल हुए। इस दौरान जनता के साथ उनकी बैठकों का लंबा दौर चल रहा है। मूणत समाज के हर वर्ग के बीच पहुंचकर मतदाताओं का मन टटोलने में पुरजोर मेहनत कर रहे हैं और उन्हें अपने पक्ष में करने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

सुबह से लेकर रात तक सक्रिय

श्री राजेश मूणत ने गुरुवार सुबह 12:30 लेकर रात 10 बजे तक लगभग 10 मैराथन बैठकें ली। उन्होने अलग- अलग समाज वर्ग और समितियों के बीच जाकर उनसे उनकी मूल समस्यायों को जानने का प्रयास किया। सुबह अयप्पा मंदिर, टाटीबंध में पहली बैठक रखी गई वहां से राजेश मूणत दोपहर 2 बजे वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ बैठक में सम्मिलित हुए। मूणत के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने के साथ समाजिक बैठक में सम्मिलित हुए।

BJP candidate from Raipur West Assembly and former cabinet minister Rajesh Munat, Chhattisgarh Assembly elections, Hirapur Gurudwara, Khabargali.

हीरापुर गुरूद्वारे में मत्था टेककर मांगा जीता का आशीर्वाद

इस दौरान श्री राजेश मूणत ने रामनगर परिक्षेत्र के कृष्णा नगर में स्थानीय नागरिकों संग भी बैठक की, जहां से मूणत हीरापुर पहुंचकर वहां गुरुद्वारे में मत्था टेका और आम जनता की खुशहाली के लिए भारतीय पार्टी की जीत का आशीर्वाद माँगा। मूणत का जनसंपर्क अभियान देर शाम तक जारी रहा, उन्होंने शाम 6 बजे रोटरी नगर मोहबा बाजार कोटा में भी वरिष्ठ नागरिकों और मोहल्ला समिति के साथ बैठक की, इसके बाद उन्होंने ज्योतिनगर में नागरिकों से मिलते हुए, कोटा बी. एस. यू. पी. कॉलोनी में पहुंचकर कॉलोनी वासियों को समस्या सुनी और उसके निदान का वादा भी किया।

BJP candidate from Raipur West Assembly and former cabinet minister Rajesh Munat, Chhattisgarh Assembly elections, Hirapur Gurudwara, Khabargali.

बीते 5 साल में कांग्रेस ने क्या किए समझ के परे हैं : मूणत

अपने प्रचार अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए श्री राजेश मूणत ने बताया कि वह जहां भी बैठको या जनसंपर्क में पहुंच रहे हैं, वहां समस्यायों का अंबार लगा हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस सरकार ने बीते 5 वर्ष में क्या किया है? यह सभी की समझ से परे है। मूणत अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता के बीच पहुंचकर उन्हें आश्वस्त कर रहे हैं कि भाजपा सरकार आने पर सभी की समस्याओं के निराकरण के लिए गंभीरता से प्रयास किये जायेंगे। रायपुर पश्चिम पुनः विकास के पथ पर लौटेगा। पुनः छत्तीसगढ़ की अमिट पहचान के रूप में रायपुर पश्चिम विधानसभा शोभायमान होगी।

BJP candidate from Raipur West Assembly and former cabinet minister Rajesh Munat, Chhattisgarh Assembly elections, Hirapur Gurudwara, Khabargali.BJP candidate from Raipur West Assembly and former cabinet minister Rajesh Munat, Chhattisgarh Assembly elections, Hirapur Gurudwara, Khabargali.

जनता से मिले सुझावों का संकलन कर रहे हैं मूणत

श्री राजेश मूणत ने गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में समाज के विभिन्न वर्गों से मुलाकत की। इस दौरान उन्होंने महिला मतदाताओं से उनके मन की बात जाननी चाहीं। मूणत ने बताया कि अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने महिलाओं ने उन्हें बताया है कि वह कांग्रेस सरकार आने के बाद बढ़ी गुंडागर्दी और छेड़खानी की समस्या के कारण स्वयं को सुरक्षित महसूस करती हैं। इसके अलावा बढ़ती नशाखोरी और चाकूबाजी की घटनाओं समाज के सभी वर्गों को भयाक्रांत कर रखा है। श्री राजेश मूणत ने बताया कि अपने जनंसपर्क अभियान के दौरान वह जनता की समस्याओं को समझ रहे हैं,साथ ही उनसे मिले सुझावों का संकलन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद रायपुर पश्चिम विधानसभा समेत संपूर्ण छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा को पुख्ता बनाने और नशखोरी पर लगाम कसने हर सम्भव प्रयास करेंगे। मूणत ने बताया कि भाजपा संगठन महिलाओं के हित और संरक्षण से जुड़े मामलों को लेकर बेहद ही सवेदनशील है। श्री राजेश मूणत ने विश्वास दिलाया कि भाजपा की सरकार बनते ही कानून व्यवस्था में कसावट लाई जाएगीऔ र असामाजिक गतिविधियों पर शिकंजा कसा जायेगा।

BJP candidate from Raipur West Assembly and former cabinet minister Rajesh Munat, Chhattisgarh Assembly elections, Hirapur Gurudwara, Khabargali.

 

Category