प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापार: युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा

Yuva CAIT Business Meet Raipur, Pankaj Maheshwari Managing Partner, Maheshwari Publicity Service, Yuva CAIT, business networking, young entrepreneurs of Raipur, business collaboration, referral networking, Raipur business meet, ways to grow business, young businesspeople, CAIT Business Meet, Yuva CAIT State President Kanti Patel, State General Secretary Ratandeep Singh, State Treasurer Bharat Bhushan Gupta, Chhattisgarh, Khabargali.

रायपुर (खबरगली ) युवा कैट द्वारा युवा उद्यमियों एवं व्यापारियों के बीच आपसी परिचय, व्यापारिक सहयोग और रेफरल नेटवर्किंग को मजबूत करने के उद्देश्य से युवा कैट बिजनेस मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा उद्यमियों और व्यापारियों ने सहभागिता की। इस दौरान आपसी सहयोग के माध्यम से व्यापार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया गया।

युवा व्यापारियों को नेटवर्किंग का प्रभावी मंच

युवा कैट प्रदेश अध्यक्ष कांति पटेल, प्रदेश महामंत्री रतनदीप सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष भरत भूषण गुप्ता ने बताया कि बिजनेस मीट का मुख्य उद्देश्य युवा व्यापारियों को एक-दूसरे के व्यवसाय को समझने, नए व्यापारिक अवसर तलाशने और मजबूत रेफरल नेटवर्क तैयार करने के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि व्यापार में मजबूत नेटवर्किंग आज सफलता का महत्वपूर्ण आधार बन चुकी है। आपसी सहयोग और रेफरल के माध्यम से व्यापारी अपने कारोबार को नए बाजार और नए ग्राहकों तक पहुंचा सकते हैं।

पंकज माहेश्वरी ने बताए व्यापार की सफलता के पांच मंत्र

ग्राहक का विश्वास और गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज माहेश्वरी, मैनेजिंग पार्टनर, महेश्वरी पब्लिसिटी सर्विस ने युवा उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफल व्यापारी केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी ईमानदारी से निर्वहन करता है। उन्होंने कहा कि व्यापार में सफलता केवल लाभ कमाने से नहीं मिलती, बल्कि ग्राहक का विश्वास, बेहतर गुणवत्ता और मजबूत व्यावसायिक संबंध भी सफलता की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं।

श्री माहेश्वरी ने व्यापार की सफलता के पांच महत्वपूर्ण मंत्र बताए

1. Customer First – ग्राहक सर्वोच्च प्राथमिकता

2. Quality – गुणवत्तापूर्ण उत्पाद एवं सेवाएं

3. Trust – ग्राहक और व्यापारिक संबंधों में विश्वास

4. Ethics & Transparency – नैतिकता और पारदर्शिता

5. Own Brand Development – अपने ब्रांड का विकास

भविष्य को ध्यान में रखकर कारोबार बढ़ाने की सलाह

पंकज माहेश्वरी ने कहा कि व्यवसाय में लाभ महत्वपूर्ण है, लेकिन ग्राहक का विश्वास और संतुष्टि उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवा उद्यमियों से अपील की कि वे अपने व्यवसाय को केवल तत्काल लाभ के नजरिए से न देखें, बल्कि गुणवत्ता, विश्वास और मजबूत ब्रांड के माध्यम से भविष्य के लिए प्रतिष्ठित व्यवसाय खड़ा करें।

मासिक बिजनेस मीट को बताया सराहनीय पहल

श्री माहेश्वरी ने कहा कि कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी के नेतृत्व में युवा कैट द्वारा नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे मासिक बिजनेस मीट सराहनीय पहल हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन व्यापारियों के बीच संवाद, विश्वास, सहयोग और नेटवर्किंग को नई दिशा देते हैं। साथ ही युवा उद्यमियों को एक-दूसरे से सीखने और नए व्यापारिक अवसर तलाशने का बेहतर अवसर मिलता है।

उद्यमियों ने साझा की अपने व्यवसाय की जानकारी,रेफरल नेटवर्क को मजबूत करने पर जोर

बिजनेस मीट के दौरान विभिन्न उद्यमियों ने अपने-अपने व्यवसाय का परिचय दिया और अपने उत्पादों एवं सेवाओं की जानकारी साझा की। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे के व्यवसाय को बढ़ावा देने, रेफरल साझा करने तथा स्थानीय व्यापार को मजबूत करने की दिशा में सहयोग का संकल्प लिया।

प्रतिस्पर्धा के बजाय सहयोग की भावना को बढ़ावा

युवा कैट प्रदेश अध्यक्ष कांति पटेल एवं प्रदेश महामंत्री रतनदीप सिंह ने कहा कि युवा कैट व्यापारियों को जोड़ने का ऐसा सशक्त मंच है, जहां प्रतिस्पर्धा के बजाय सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मजबूत नेटवर्किंग व्यापार के विस्तार की महत्वपूर्ण कुंजी है। बिजनेस मीट केवल परिचय का कार्यक्रम नहीं, बल्कि नए अवसरों, नए संबंधों और नए व्यापारिक आयामों की शुरुआत है।

एक-दूसरे के व्यवसाय को प्राथमिकता देने की अपील

पदाधिकारियों ने कहा कि यदि प्रत्येक सदस्य एक-दूसरे के व्यवसाय को प्राथमिकता देकर रेफरल प्रदान करे और आवश्यकता के समय एक-दूसरे का सहयोग करे, तो इससे स्थानीय व्यापार को नई गति मिल सकती है। उन्होंने युवा उद्यमियों और व्यापारियों से ऐसे आयोजनों में लगातार सहभागिता करने और व्यापारिक नेटवर्क को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

नियमित बिजनेस मीट से मजबूत होंगे व्यापारिक सम्बन्ध 

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने नियमित रूप से ऐसे आयोजनों के माध्यम से व्यापारिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। सदस्यों ने युवा व्यापारियों एवं उद्यमियों को सशक्त बनाने और उन्हें नए व्यापारिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।

बिजनेस मीट में ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में कैट के प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, युवा कैट प्रदेश अध्यक्ष कांति पटेल, प्रदेश महामंत्री रतनदीप सिंह, हिमांशु वर्मा, रोनक पटेल, मितेश पटेल, गिरीश पटेल, विशाल वरयानी, रोहित पटेल, नागेश साहू, अमित गुप्ता, निपेश प्रजापति, नागेंद्र तिवारी, सुरेश वासवानी, विक्रम शर्मा, बी.एस. परिहार, हर्ष वर्धन गुप्ता, रविन्द्र उबेजा, भावेश ठाकर, प्रिंस जैन, सोपान अग्रवाल, निलेश मुंद्रा, नरेश मखीजा, राज खेलवानी, मानव गुप्ता, मनीष जिंदल, विवेक सिंह, विकास अग्रवाल, अनमोल साहू, अरुण डागा, वैभव साहू, रवि तुली, वैभव सालुंखे, पीयूष गोखलानी, मोहित इसरानी, नितेश बंसल, रोशन लाल शर्मा, राजेश बिहानी, आनंद यादव, मनीष वर्मा, सूरज हेडाओ, आकाश जैन, अमित पटेल, राघव, प्रदीप सिंह, चंदन निषादराज, दीपक कुमार जैन, पलाश अग्रवाल, मनीष अंबवानी सहित बड़ी संख्या में युवा व्यापारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।