प्रयागराज में बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोरेज ढहने से 4 की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर

Major accident in Prayagraj: 4 killed, many in critical condition as cold storage collapses hindi news big news khabargali

प्रयागराज (खबरगली) प्रयागराज जिले में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। जहां फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर इलाके में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज की इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के साथ ही कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव भी हुआ, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

बता दें, प्रशासन के अनुसार, इस घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मलबे के नीचे अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए NDRF को भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है और लगातार राहत-बचाव कार्य जारी है।

अमोनिया गैस के रिसाव के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है। बचावकर्मी सुरक्षा उपकरणों के साथ मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि प्राथमिकता मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। पूरे इलाके को घेर लिया गया है और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

Category