फ्रिज में ब्लास्ट के बाद घर में लगी भीषण आग, महिला की जिंदा जलकर मौत

 A massive fire broke out in the house after a fridge exploded, burning a woman to death. bilaspur chhattisgarh hindi news khabargali

बिलासपुर (खबरगली) बिलासपुर से एक दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक घर में रखे फ्रिज में ब्लास्ट के बाद पूरे घर में भीषण आग लग गई। हादसे में 57 वर्षीय महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई।

घटना सरकंडा थाना अंतर्गत लिंगियाडीह स्थित साईं मंदिर के पीछे की है। मृतका की पहचान जया अग्रवाल (57 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जया अग्रवाल अपने मुंहबोले भाई के साथ यहाँ रहती थीं। जो पेशे से वकील है। उनका परिवार बेंगलुरु में रहता है। रविवार की देर रात जब घर के सभी लोग बाहर थे या महिला अकेली थी, अचानक फ्रिज में तकनीकी खराबी के कारण ब्लास्ट हो गया।

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग सहम गए। मोहल्लेवासियों ने तुरंत बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सुचना दी।

दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब टीम घर के अंदर दाखिल हुई, तो नजारा भयावह था। महिला आग की चपेट में आने के कारण बुरी तरह झुलस चुकी थी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बचाव के लिए जरूरी बातें 


अगर फ्रिज पुराना है या ज्यादा आवाज कर रहा है, तो मैकेनिक को जरूर दिखाएं।

वोल्टेज फ्लक्चुएशन से बचने के लिए अच्छी क्वालिटी का स्टेबलाइजर लगाएं।

फ्रिज को दीवार से सटाकर न रखें, पीछे के हिस्से में वेंटिलेशन के लिए जगह छोड़ें।

अगर फ्रिज के पास से कोई अजीब गंध आए, तो तुरंत पावर ऑफ कर दें।

Category