राम मंदिर पर कोर्ट के फैसले का छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने किया स्वागत, 13 का दिल्ली कूच स्थगित

Shailesh nitin trivedi

प्रदेश कॉंग्रेस ने सबसे आपसी भाईचारा सद्भाव बनाये रखने की अपील

रायपुर (khabrgali) अयोध्या में राम मंदिर पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का जो फैसला आया है, सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का हम आदर करते, सम्मान करते है, सभी सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को मानते है। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण की कांग्रेस पार्टी पक्षधर है। इस फैसले से भाजपा और भाजपा के सहयोगियों द्वारा सत्ता के भोग के लिये देश की आस्था और विश्वास के साथ राजनीति करने के द्वारा भी सत्ता के लिये बंद हो गये। भगवान राम सत्ता के भोग के नहीं वचन की मर्यादा के लिये त्याग का प्रतीक है।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी सभी से आपसी सदभाव भाईचारा, बनाये रखने की अपील करती है। हम सबसे निवेदन करते है कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली शांति और परस्पर सदभाव की परंपरा को सब बनाये रखे। कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर प्रदेश में ऐतियातन हर संभव कदम राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा उठाया जा रहा है। 13 नवंबर के आंदोलन के बारे में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि देश में अनेक स्थानों पर धारा 144 लगे होने के समाचार मिल रहे है। निश्चित रूप से किसानों की लड़ाई बेहद अहम है लेकिन देश की कानून व्यवस्था की परिस्थिति को देख कर इस आंदोलन को कुछ दिनों के लिये टाला जा रहा है। छत्तीसगढ़ में चांवल की खरीदी की मांग को लेकर 13 तारीख को दिल्ली जाने का कांग्रेस का कार्यक्रम देश की राजनीतिक परिस्थितियों एवं वातावरण को देखते हुये, स्थगित कर दिया गया है। हम किसान के हकों और हितो की लड़ाई लड़ना जारी रखेंगे लेकिन देश में अमन भाईचारा और परस्पर सदभाव हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है।

Category