रक्षित केन्द्र जशपुर में महिलाओं को आत्मरक्षा संबंधी जानकारी हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Harsha Sahu, Karte, Judo, Self Defense, Protected Center Jashpur, Mahadev Convey Collector Jashpur, Sanjeev Kumar, Commandant, CRPF Jashpur, Additional Superintendent of Police Jashpur Unaija Khatoon Ansari, SDOP Jashpur, Khabargali

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हर्षा साहू द्वारा महिलाओं, किशोरियों, बालिकाओं को बताए गये आत्मरक्षा के कई ट्रिक्स

Image removed.

जशपुर (khabargali) रक्षित केन्द्र जशपुर में जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस बल जशपुर के संयुक्त तत्वाधान में श्री बालाजी राव (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं तेजस्वनी मानव सेवा कार्यक्रम के बैनर तले महिलाओं, किशोरियों एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के संबंध में जानकारी देने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि श्री महादेव काॅंवरे कलेक्टर जशपुर द्वारा दीप प्रज्वलवित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में श्री संजीव कुमार, कमाण्डेंट, सीआरपीएफ जशपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उनैजा खातून अंसारी, एसडीओपी जशपुर श्री राजेन्द्र सिंह परिहार, डिप्टी कमाडेंट श्री गजेन्द्र बहादुर सिंह, सीआरपीएफ जशपुर, रक्षित निरीक्षक जशपुर श्री विमलेश कुमार देवांगन, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह धुर्वे एवं महिलाएं, किशोरी, बालिकाएँ सहित पुलिस व सीआरपीएफ के जवान उपस्थित थे। कार्यशाला में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हर्षा साहू के द्वारा विपरीत परिस्थितियों में महिलाओं में आत्मबल को बढ़ाने के उद्देश्य से आत्मरक्षा व सुरक्षा के तरीकों के बारे में बताया गया।

Image removed.

हर्षा साहू ने कहा कि महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा के लिए आगे आना होगा, हर्षा साहू ने कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं से आत्मरक्षा संबंधी कई ट्रिक्स साझा किये। कलेक्टर जशपुर श्री महादेव काॅवरे  ने महारानी लक्ष्मीबाई और सावित्री बाई फुले का उदाहरण देते हुए महिलाओं को शिक्षा एवं आत्मरक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री बालाजी राव ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान में महिलाएं पुरूषों से कंधे से कंधे मिलाकर चलती हैं, मगर विपरीत परिस्थितियों में उन्हें अपनी रक्षा हेतु आवश्यक जानकारी देने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया है ताकि महिलाऐं आत्मरक्षा के गुर सीख सकें और हर क्षेत्र में बढ़ कर हिस्सा लेकर अपनी पहचान बनाने में सफलता पाये उन्हें अपनी रक्षा के लिए किसी अन्य पर निर्भर रहना न पड़े।

Image removed.

कमाण्डेंट, सीआरपीएफ श्री संजीव कुमार द्वारा कहा गया कि महिलाओं में आत्मबल को बढ़ाने की अत्यंत आवश्यकता है तभी वे आत्मरक्षा हेतु प्रेरित होकर कठिन परिस्थितियों से सामना कर सकते हैं। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी जशपुर श्री चन्द्रशेखर यादव, बालिका संरक्षण अधीक्षिका मनीषा छाबड़ा, मधु मिश्रा एवं खेल प्रकोष्ठ से जुड़ी हुई दिव्यानी शिया सहित महिलाऐं , बालिकाऐं एवं अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Image removed.

 

Category