पेंशनभोगियों के लिए राहत, घर बैठे सिर्फ 70 रुपए में बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र

 Relief for pensioners: Digital life certificate can now be generated from home for just 70 rupees raipur chhattisgarh khabargali

रायपुर (खबरगली) डाक विभाग एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से अब पेंशनभोगी घर बैठे मात्र 70 रुपए में डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनवा सकेंगे। इसके तहत कोई भी पेंशनभोगी अपने घर पर ही डाकिया व ग्रामीण डाक सेवक की सहायता से डीएलसी बनवा सकता है। इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं ऐसे पेंशनभोगियों को राहत प्रदान करना है, जिन्हें जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए बैंक व अन्य कार्यालयों में जाने में कठिनाई होती है।

इस तरह से बनवा सकेंगे प्रमाण-पत्र

डाकिया व ग्रामीण डाक सेवक पेंशनभोगी के घर पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करेंगे। इस प्रक्रिया में पेंशनभोगी का आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाता है, जिसके माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल रूप में तैयार किया जाएगा।

केवल 70 रुपए देना होगा शुल्क

डाक विभाग की इस डोरस्टेप सुविधा के लिए पेंशनभोगियों को मात्र 70 रुपए का भुगतान करना होगा। इसके जरिए उन्हें घर पर ही डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनवाने की सुविधा मिलेगी। यह सेवा उन लोगों के लिए भी उपयोगी साबित होगी, जिनके परिवार के सदस्य दूर रहते हैं और जिन्हें अकेले बैंक या सरकारी कार्यालय तक पहुंचने में परेशानी होती है।

Category