कलेक्ट्रेट परिसर में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख रुपये के कर्ज से था परेशान

Watchman hangs himself in Collectorate premises; was distressed over a debt of Rs 20 lakh. raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली)  रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक चौकीदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से प्रशासनिक भवन और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान दिनेश यादव (उम्र 50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कलेक्ट्रेट परिसर में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे।

कर्ज के बोझ से थे परेशान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेश यादव पर 20 लाख रुपये से अधिक का कर्ज हो गया था, जिसके चलते वे पिछले कुछ दिनों से काफी तनाव में और परेशान चल रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी आर्थिक तंगी और भारी कर्ज के दबाव के कारण उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया।  पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दिनेश यादव को सुबह लगभग 6:50 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर में देखा गया था। इसके बाद, सुबह करीब 9 बजे उनका शव परिसर की सीढ़ियों पर फंदे पर लटका हुआ मिला।
 

Category