कलेक्ट्रेट परिसर में चौकीदार ने लगाई फांसी

रायपुर (खबरगली)  रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक चौकीदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से प्रशासनिक भवन और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान दिनेश यादव (उम्र 50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कलेक्ट्रेट परिसर में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे।

कर्ज के बोझ से थे परेशान