ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, पति-पत्नी और 3 बच्चों की मौत

 A truck hits a bike, killing a husband, wife, and three children.hindi news big news latest news khabargali

बुलंदशहर (खबरगली)  बुलंदशहर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार लोगों को ठोकर मार दी। हादसे में मां-पिता और 3 बच्चों की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

बता दें कि घटना उस वक्त घटी, जब धमेडा कीरत गांव में रहने वाला एक परिवार बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार ठोकर मारी. हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।  वहीं बाइक सवार पति-पत्नी और 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना होता देख आसपास के लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी की लाश को पीएम के लिए भेजा. पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है. वहीं हादसे के बाद गांव वालों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. गांव वालों ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस जांच कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।