21 लाख किसानों को 1522 करोड़ रुपए का भुगतान

Chief Minister Bhupesh Baghel, Former Prime Minister, Bharat Ratna, Late.  Rajiv Gandhi's birth anniversary, Godhan Nyay Yojana, Chhattisgarh, Khabargali

किसानों के खाते में पहुंचा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की दूसरी किश्त

रायपुर (khabargali) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर किसानों को तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने धान एवं गन्ना उत्पादक राज्य के करीब 21 लाख किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 1522 करोड़ रुपए का भुगतान सीधे उनके खातों में किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पशुपालकों से क्रय किए गए गोबर और गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 3 करोड़ 49 लाख रुपए का भी ऑनलाइन भुगतान किया।

बता दें कि राजीव गांधी किसान न्याय योजन अंतर्गत वर्ष 2020-21 में धान और गन्ना उत्पादक किसानों को फसल उत्पादन प्रोत्साहन आदान सहायता के रूप में राज्य के करीब 21 लाख किसानों को 5600 करोड़ रुपए से अधिक की राशि 4 किश्तों में दी जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि 20 मई 2021 को इसकी शुरुआत की गई। किसानों को प्रथम किश्त के रूप में 1525 करोड़ 97 लाख रुपए का भुगतान उनके खाते में किया गया था। आज 20 अगस्त को स्वर्गीय राजीव गांधी की जन्म जयंती पर योजना के तहत किसानों को द्वितीय किश्त के रूप में 1522 करोड़ 3 लाख रुपए की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की गई।

Category