रायपुर (खबरगली) अगले सत्र में राज्य के स्कूलों में 9वीं कक्षाओं में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबें पढ़ाई जाएंगी। स्टेट काउन्सिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग छत्तीसगढ़ (एससीईआरटी) में नए सत्र में पढ़ाई जाने वाली किताबों में बदलाव की तैयारियां की जा रही हैं।
इसमें इस बार 9वीं कक्षा में एनसीईआरटी की गणित और विज्ञान की किताबों को पढ़ाने की योजना है। साथ ही नए सत्र के लिए पहली से 9वीं तक की किताबों में बदलाव के लिए समीक्षा का कार्य किया जा रहा है, जिसमें कई बदलाव किए जाएंगे। इसमें राज्य के स्थानीय तथ्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
एससीईआरटी द्वारा एनसीईआरटी की किताबों की तर्ज पर किताबें तैयार की जाती है। पहले यह कार्य माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा की जाती थी, लेकिन अब इसकी जिम्मेदारी एससीईआरटी की हैं।
पाठ्यक्रम में एनईपी के तहत परिवर्तन हो रहा है। एससीईआरटी में समीक्षा अभी हो रही है। एससीईआरटी द्वारा एनसीईआरटी की किताबों की समीक्षा के बाद इसमें स्थानीय तथ्यों को शामिल किया जाता है। अभी जो बच्चे एनसीईआरटी की किताबों को पढ़ेंगे तो इससे भी उन्हें काफी फायदा होगा। बच्चों को आज के हिसाब से राष्ट्र के संदर्भ में जानकारी प्राप्त होगा।
- Log in to post comments