श्रीयांश शर्मा बने मैन ऑफ द मैच, वेडनर मेमोरियल और श्री शंकराचार्य विद्यालय ने भी दर्ज की जीत
रायपुर (खबरगली ) टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-6 में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में एमजीएम स्कूल ने द रेडिएंट वे स्कूल को 67 रनों से परास्त किया। एमजीएम स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमजीएम स्कूल ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। टीम की ओर से स्वपनिल ने शानदार 54 रन तथा अनुनय ने 30 रनों का योगदान दिया।
द रेडिएंट वे स्कूल की ओर से तीसर जंगेल ने 2 विकेट प्राप्त किए। 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी द रेडिएंट वे स्कूल की टीम एमजीएम स्कूल की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 87 रनों के कुल योग पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आयुष श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 23 रन बनाए।
एमजीएम स्कूल की ओर से श्रीयांश शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए, जबकि नीरज ने 2 विकेट प्राप्त किए। इस तरह एमजीएम स्कूल ने यह मुकाबला 67 रनों से अपने नाम किया। शानदार गेंदबाजी के लिए श्रीयांश शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

अन्य मुकाबलों के परिणाम
टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए अन्य मुकाबलों में वेडनर मेमोरियल स्कूल महासमुंद ने लीलास पब्लिक स्कूल मोतीपुर को 115 रनों के बड़े अंतर से परास्त किया। वहीं श्री शंकराचार्य विद्यालय भिलाई ने ज्ञान गंगा स्कूल रायपुर को 27 रनों से हराकर जीत दर्ज की। एक अन्य मुकाबले में आदर्श विद्यालय मोवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉली क्रॉस स्कूल कांपा को 8 विकेट से परास्त किया।
आज़ होने वाले मुकाबले
1. ज्ञान गंगा स्कूल रायपुर बनाम सालेम इंग्लिश स्कूल रायपुर 2. मॉडल इंग्लिश स्कूल रायपुर बनाम द रेडियंट वे स्कूल रायपुर 3. सिवांस इंटरनेशनल स्कूल बनाम दावरा इंटरनेशनल स्कूल, अभनपुर 4. स्प्रिंग डेल्स स्कूल कुम्हारी बनाम हेरिटेज स्कूल भिलाई
- Log in to post comments
