बिलासपुर को मिलेगी 50 एसी ई-बसों की सौगात, प्रशासन ने रूट तय करने के लिए जनता से मांगे सुझाव

Bilaspur to receive 50 AC e-buses; administration seeks public suggestions to finalize routes hindi news latest news khabargali

बिलासपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ की न्यायधानी और प्रमुख व्यापारिक केंद्र बिलासपुर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में जल्द ही एक क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेगा। केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना’ के तहत बिलासपुर शहर को 50 पर्यावरण-अनुकूल एयर कंडीशन्ड (AC) ई-बसों की मंजूरी मिल चुकी है।

इस योजना के तहत शहर में चरणबद्ध तरीके से ई-बसों की आपूर्ति की जाएगी। पहले चरण में दिसंबर माह तक 35 ई-बसें बिलासपुर पहुंच जाएंगी, जबकि दूसरे चरण में शेष 15 ई-बसें प्रदान की जाएंगी।

कोनी में बन रहा अत्याधुनिक डिपो और चार्जिंग स्टेशन ई-बसों के सुचारू संचालन, रखरखाव और चार्जिंग के लिए बिलासपुर के कोनी में 8 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक ई-बस डिपो का निर्माण किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डिपो निर्माण का लगभग 60 से 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस डिपो में एक साथ कई बसों को चार्ज करने के लिए 14 चार्जिंग पॉइंट्स, आधुनिक वर्कशॉप और मेंटेनेंस शेड विकसित किए जा रहे हैं।

जनता की मांग और सुझाव के आधार पर तय होंगे रूट

प्रशासन का उद्देश्य ई-बसों को उन मार्गों पर चलाना है जहां दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों की संख्या सबसे अधिक है। इसके लिए बिलासपुर जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसाइटी ने आम नागरिकों, विद्यार्थियों और कामकाजी लोगों से उनके पसंदीदा और आवश्यक रूटों को लेकर सुझाव व राय आमंत्रि

त की है।

 

Category