बिलासपुर को मिलेगी 50 एसी ई-बसों की सौगात

बिलासपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ की न्यायधानी और प्रमुख व्यापारिक केंद्र बिलासपुर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में जल्द ही एक क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेगा। केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना’ के तहत बिलासपुर शहर को 50 पर्यावरण-अनुकूल एयर कंडीशन्ड (AC) ई-बसों की मंजूरी मिल चुकी है।

इस योजना के तहत शहर में चरणबद्ध तरीके से ई-बसों की आपूर्ति की जाएगी। पहले चरण में दिसंबर माह तक 35 ई-बसें बिलासपुर पहुंच जाएंगी, जबकि दूसरे चरण में शेष 15 ई-बसें प्रदान की जाएंगी।