रायपुर(खबरगली) छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिनों में प्रदेश में 80 से ज्यादा नए मरीज सामने आने की जानकारी है। राजधानी रायपुर में 29 संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि दुर्ग जिले में भी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।
दुर्ग में 7 नए मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 33 हो गई है। इनमें से 17 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 16 मरीजों का इलाज जारी है।
रायपुर में 50 से ज्यादा एक्टिव केस
राजधानी रायपुर में स्वाइन फ्लू के 29 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 50 से अधिक बताई जा रही है। इनमें 40 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं, जबकि करीब 15 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
दुर्ग में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
दुर्ग जिले में लगातार नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। पॉजिटिव मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है, ताकि संक्रमण के स्रोत और संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।
स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करने और जरूरत के अनुसार क्वारंटाइन की प्रक्रिया भी तेज कर दी है।
- Log in to post comments
