छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का प्रकोप

रायपुर(खबरगली) छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिनों में प्रदेश में 80 से ज्यादा नए मरीज सामने आने की जानकारी है। राजधानी रायपुर में 29 संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि दुर्ग जिले में भी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

दुर्ग में 7 नए मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 33 हो गई है। इनमें से 17 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 16 मरीजों का इलाज जारी है।