छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से होगा शुरू, चार बैठकें होंगी

The winter session of the Chhattisgarh Legislative Assembly will begin on December 14; there will be four sittings raipur chhattisgarh khabargali

रायपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का ग्यारहवां सत्र 14 दिसंबर 2026 से शुरू होगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह सत्र सोमवार 14 दिसंबर से प्रारंभ होकर गुरुवार 17 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इस चार दिवसीय सत्र में कुल चार बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र के दौरान वित्तीय कार्यों के साथ अन्य शासकीय कार्य भी संपादित किए जाएंगे। विधानसभा सचिवालय द्वारा 12 नवंबर 2026 को जारी सूचना में सत्र की तिथियों और बैठकों की जानकारी दी गई है।

 The winter session of the Chhattisgarh Legislative Assembly will begin on December 14; there will be four sittings raipur chhattisgarh khabargali


 

Category