
बच्चो के आकर्षक वेशभूषा ने मोहा दर्शकों का मन आज आरू साहू की होगी प्रस्तुति
बीटीआई ग्राउंड में 18 दिवसीय गोंडवाना महोत्सव का आयोजन
अयोध्या के तर्ज पर बनाया गया राम मंदिर गेट और राम दरबार

रायपुर (khabargali) मां पीतांबरा जन सेवा समिति की ओर रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में 18 दिवसीय गोंडवाना महोत्सव मेला का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दसवें दिन शिशु वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बांसुरी वादन, एकल नृत्य, समूह नृत्य की शानदार प्रस्तुति हुई। शिशु वेशभूषा प्रतियोगिता का जजमेंट सोनम श्रीवास्तव और नीता शर्मा ने किया। वेशभूषा प्रतियोगिता में बच्चे अलग-अलग वेशभूषा में नजर आए। कोई राम कोई सीता तो कोई कान्हा के रूप में नजर आए वहीं बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों की मनमोहक परिधान और प्रस्तुति से दर्शक मोहित हो गए और खूब तालियां बजाई।

समूह नृत्य में पायल ग्रुप ने विभिन्न नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को प्रदर्शित किया इसमें छत्तीसगढ़ के करमा, ददरिया, सुआ, पंथी और अनेक नृत्य प्रस्तुत किया इसके साथ ही अपने नृत्य के माध्यम से गोंडवाना समाज को भी प्रस्तुत किया उनकी कई झलकियां स्टेज पर देखने को मिली गोंडवाना महोत्सव में गोंडवाना समाज से जुड़े इस प्रस्तुति से भूत बहुत सराहा। वहीं राजेश पांडिया ने एकल नृत्य कर छत्तीसगढ़ के लोक कला को प्रदर्शित किया। साथ ही द राइजिंग स्टार मारुति लाइफ स्टाइल के बच्चों ने राम थीम पर अपनी प्रस्तुति दी।


आज आरू साहू की होगी प्रस्तुति
छत्तीसगढ़ की लोक गायिका आरू की प्रस्तुति रविवार को होगी। आरू साहू ने कम उम्र में गायकी की शुरुआत की लेकिन आज काफी प्रसिद्धि मिल चुकी है आरू ने छत्तीसगढ़ी के साथ हिंदी गाने भी गाई हैं उनका कई एल्बम सांग लांच हो चुका है। वहीं वर्तमान में वो राम भजन भी गाई हैं जिसका आज वो प्रस्तुति देंगे।
- Log in to post comments