मोदी सरकार का शपथ ग्रहण पूरा, पीएम के साथ 57 मंत्रियों ने ली शपथ… देखें मंत्रियों की लिस्ट

Modi team 2019

नई दिल्ली (khabargali) राष्‍ट्रपति भवन में शाम 7 बजे नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्‍ट्रपत‍ि रामनाथ को‍व‍िंद ने उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद राजनाथ स‍िंह ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। वह मोदी मंत्र‍िमंडल में दूसरे नंबर पर होंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ नेता क्रमशः अमित शाह, नितिन गडकरी, सदनंद गौड़ा, निर्मला सीतारमण, रामविलास पासवान, नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र प्रधान, समेत 57 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।

नरेंद्र मोदी- प्रधानमंत्री

कैबिनेट मंत्री:-

1. राजनाथ सिंह 2. अमित अनिल चंद्र शाह 3. नितिन जयराम गडकरी 4. सदानंद गौड़ा 5. निर्मला सीतारमण 6. रामविलास पासवान 7. नरेंद्र सिंह तोमर 8. रवी शंकर प्रसाद 9. हरसिमरत कौर बादल 10. थावर चंद गहलोत 11. सुब्रमण्यम जयशंकर 12. रमेश पोखरियाल निशंक 13. अर्जुन मुंडा 14. स्मृति ईरानी 15. डॉ हर्षवर्धन 16. प्रकाश केशव जावड़ेकर 17. पीयूष वेद प्रकाश गोयल 18. धर्मेंद्र प्रधान 19. मुख्तार अब्बास नकवी 20. प्रहलाद जोशी 21. डॉ महेंद्र नाथ पांडेय 22. अरविंद गणपत सावंत 23. गिरिराज सिंह 24. गजेंद्र सिंह शेखावत

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार :-

1. संतोष कुमार गंगवार 2. राव इंद्रजीत सिंह 3. श्रीपद नायक 4. डॉ जितेंद्र सिंह 5. किरण रिजिजू 6. प्रहलाद सिंह पटेल 7. राजकुमार सिंह 8. हरदीप सिंह पुरी 9. मनसुख मांडविया राज्य मंत्री 10. फग्गन सिंह कुलस्ते 11. अश्विनी कुमार चौबे 12. अर्जुन राम मेघवाल 13. जनरल वीके सिंह 14. कृष्ण पाल गुर्जर 15. राय दादा राव पाटील दानवे 16. जंगा किशन रेडी 17. पुरुषोत्तम रुपाला 18. रामदास अठावले 19. साध्वी निरंजन ज्योति 20. बाबुल सुप्रियो 21. डॉ संजीव कुमार बालियान 22. संजय धोत्रे 23. अनुराग सिंह ठाकुर 24. सुरेश अंगाड़ी 25. नित्यानंद राय 26. रतन लाल कटारिया 27. वी मुरलीधरन 28. रेणुका सिंह 29. सोम प्रकाश 30. रामेश्वर तेली 31. प्रताप चंद्र सारंगी 32. कैलाश चौधरी 33. देवा श्री चौधरी

Related Articles