narendra modi

रायपुर (खबरगली ) रायपुर लोकसभा सीट से सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर बृजमोहन अग्रवाल की भूमिका और जिम्मेदारियों का दायरा और बढ़ गया है।