मुंबई बस डिपो में बड़ा हादसा, BEST की 10 बस में लगी भीषण आग

Major accident at Mumbai bus depot massive fire breaks out in 10 BEST buses latest News hindi news khabargali

मुंबई(खबरगली) मुंबई के अनिक बस डिपो में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब डिपो परिसर में खड़ी BEST की कई बसों में अचानक आग लग गई। आग देखते ही देखते फैल गई और करीब 10 बसें इसकी चपेट में आ गईं। 

मौके पर अफरा- तफरी

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग, पुलिस और BEST के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

अनिक डिपो यार्ड में आग

बताया गया कि आग सोमवार शाम करीब 5:45 बजे अनिक डिपो के यार्ड में लगी। शुरुआती तौर पर कुछ बसें एक कतार में खड़ी थीं और आग उनमें फैल गई। घटना के दौरान आसपास काला धुआं उठता दिखाई दिया, जिसे काफी दूर से भी देखा जा सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों ने मौके पर धमाके जैसी आवाजें सुनाई देने की बात कही है, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

 

Category