रायपुर (खबरगली) ऑनलाइन सट्टा एप के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। सट्टे से अर्जित करीब 1.42 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क कर दिया गया है। रायपुर पुलिस संगठित अपराधों और अवैध आर्थिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सेंट्रल जोन के गंज थाना और एसीसीयू टीम ने सट्टेबाज खेमानी व उसके सहयोगियों की अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान की थी।
बाबू उर्फ गुलशन खेमानी अपने सहयोगियों के माध्यम से कॉल सेंटर, विभिन्न मोबाइल नंबरों और बैंक खातों का उपयोग कर ऑनलाइन सट्टा संचालित करता था। सट्टे से प्राप्त अवैध धनराशि को अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों में स्थानांतरित कर कमीशन दिया जाता था। मामले की वित्तीय विवेचना के आधार पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने बाबू के लगभग 1 करोड़ 42 लाख रुपए मूल्य की संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश पारित किया।
इनमें महासमुंद के ग्राम अरंड स्थित कृषि भूमि (1.78 लाख), रायपुर के देवपुरी स्थित भूखंड (23 लाख ), जोरा पारा स्थित भूखंड (2.50 लाख ), महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ स्थित व्यावसायिक दुकान (74 लाख) तथा बैंक ऑफ इंडिया के एफडी खाते से संबंधित 40.50 लाख की धनराशि शामिल है।
- Log in to post comments
