पंचायत विभाग के भारसाधक मंत्री होंगे रविन्द्र चौबे

Panchayat Department, Minister in charge, Ravindra Choubey, TS Singhdeo, Chhattisgarh, Khabargali

सिंहदेव ने ट्वीट कर दी चौबे को बधाई

रायपुर (khabargali) राज्य के वरिष्ठ मंत्री टी एस सिंहदेव जिन्होने हाल ही में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से अपने को अलग कर लिया था। आज उनकी जगह पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे को प्रभार सौंप दिया गया है। विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जानकारी दी कि टी एस सिंहदेव के पंचायत विभाग के भारसाधक मंत्री रविन्द्र चौबे होंगे। श्री चौबे अब अपने पूर्व विभागों के साथ पंचायत विभाग का भी कार्यदायित्व सभालेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके कुछ ही देर बाद सिंहदेव ने चौबे को ट्वीट कर नए कार्य दायित्व के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

Panchayat Department, Minister in charge, Ravindra Choubey, TS Singhdeo, Chhattisgarh, Khabargali

 

Category