शोवना नारायण, जया किशोरी और दामिनी जुयाल वीमेन एरा पुरस्कार से सम्मानित 

International Women's Day, Women Era, Kathak dancer Padma Shri Shovana Narayan, spiritual storyteller Jaya Kishori, public speaker Damini Juyal, Khelamitra, Mahipalpur, Khabargali

नई दिल्ली (khabargali) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई प्रतिष्ठित महिलाओं जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम बनाया है, उन्हें उनकी उपलब्धियों की मान्यता के रूप में वीमेन एरा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पुरस्कार पाने वालों की सूची में प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना पद्म श्री शोवना नारायण, आध्यात्मिक कथा वाचक जया किशोरी  और पब्लिक स्पीकर दामिनी जुयाल सहितअन्य शामिल थे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की समानता के लिए आवाज उठाना है। इस दिन उन महिलाओं के कार्यों को याद किया जाता है जो किसी क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। भारत में भी महिला दिवस व्यापक रूप से मनाया जाने लगा है। देश में इस दिन महिलाओं को समाज में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है और समारोह आयोजित किए जाते हैं ।

International Women's Day, Women Era, Kathak dancer Padma Shri Shovana Narayan, spiritual storyteller Jaya Kishori, public speaker Damini Juyal, Khelamitra, Mahipalpur, Khabargali

प्रख्यात पब्लिक स्पीकर और खेलमित्र की कार्यकारी निदेशक दामिनी जुयाल खिलाडियों को संघर्ष को खेल मित्र के माध्यम से जनता के बीच लाती रही हैं। साथ ही वो उनके लिए नए अवसर तैयार करने की दिशा में में भी प्रयास करती रही हैं।   कॉर्पोरेट और मीडिया मेंनौकरी छोड़ने के बाद वह युवा सशक्तिकरण के लिए अथक प्रयास कर रही हैं।  उन्होंने कहा कि ऐसे पुरस्कार नारीत्व का जश्नमनाने और समाज के विकास में उनकी उपलब्धियों और योगदान को स्वीकार करने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा, "इस तरह के पुरस्कार हमें न केवल प्रेरित करते हैं, बल्कि भारत को एक बेहतर देश बनाने की दिशा में और अधिक करने के लिए हमारे कंधों पर जिम्मेदारी डालते हैं।" अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरन, कवि अनामिका जैन अंबर, खेल पत्रकार करिश्मा सिंह, महिला क्रिकेटर मनिका दुग्गल और कलाकार बोइशली सिन्हा सहित अन्य महिलाएं इस पुरस्कार के लिए चुनी गईं। नारीत्व की भावना का सम्मान करनेवाला ये कार्यक्रम वेस्टेंड इन, महिपालपुर में आयोजित किया गया था।