त्रिपुरा पहुंचे केबिनेट मंत्री गुरु रूद्रकुमार, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2019 में शामिल होने का दिया न्योता

guru rudra guru tripura

त्रिपुरा प्रवास के दौरान राज्यपाल व छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र रमेश बैस व त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देब जी से मिले                  

Image removed.

 

रायपुर (khabargali) राज्य के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने आज त्रिपुरा प्रवास के दौरान वहाँ के राज्यपाल व छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र श्री रमेश बैस व त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देब जी से मिले और उन्हें राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव – 2019 में आने का न्योता दिया। उल्लेखनीय है कि इस महीने 27-28-29 तारीख को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव – 2019 का आयोजन राजधानी रायपुर में किया जा रहा है। ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार इस हेतु विभिन्न राज्यों को आमंत्रित करने के लिये पूर्वोत्तर राज्यों के प्रवास पर हैं। ट्राइबल फेस्ट 2019 छत्तीसगढ़ में आदिवासी संस्कृति पर आधारित प्रथम व विशाल आयोजन है। इस आयोजन में देश के अन्य राज्यों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल, बांग्लादेश के भी शामिल होने की संभावना है। 

Image removed.Image removed.Image removed.

देशभर से जुटेंगे 2500 कलाकार

छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव तीन दिनों का होगा। राजधानी रायपुर के र्साइंस कॉलेज मैदान में 27, 28 और 29 दिसम्बर को होगा। यहां देश के लगभग सभी राज्यों से आदिवासी नृतक दल के कलाकार प्रस्तुति देने पहुंचेंगे। 

Image removed.

हर राज्य से आएंगे 4 ग्रुप, 15-15 कलाकार हर ग्रुप में होंगे शामिल

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में प्रतियोगिता भी होगी। इनमें चार विषयों पर कार्यक्रम होंगे। पहला विवाह या मांगलिक अवसर पर होने वाले नृत्य, दूसरा कृषि आधारित जैसे फसल कटने के समय आयोजित होने वाले नृत्य, तीसरा देश के विभिन्न राज्यों में पारंपरिक त्यौहारों, विशेष अवसरों पर होने वाले नृत्य और चौथे विषय को खुली प्रतियोगिता के रूप में रखा गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, कर्नाटक, केरल, दक्षिण भारत के ढाई हजार से ज्यादा कलाकार हिस्सा लेंगे। इसमें एक राज्य से 4 ग्रुप शामिल होंगे। हर ग्रुप में 15 कलाकारों की टीम होगी।

फेस्टिवल के लिए वेबसाइट तैयार

इस महोत्सव की वेबसाइट www.tribalfest2019.in सहित सोशल मीडिया के फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी पेज बनाए गए हैं। इसके माध्यम से भी कलाकारों को इससे जुड़ी समस्त जानकारियां व अपडेट दी जा रही है।