शहर

कोरबा (खबरगली) कोरबा जिले के दादर क्षेत्र में घर की सफाई कर रहे रामदयाल को जमीन में बने बिल से निकले कोबरा ने डस लिया। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने सांप की पहचान के बाद उपचार शुरू करने की बात कही। इसके बाद परिजनों ने स्नेक कैचर टीम की मदद ली। टीम ने घर में बने बिल को खोदकर काफी मशक्कत के बाद कोबरा को बाहर निकाला। सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने के बाद पहचान के लिए अस्पताल लाया गया। कोबरा की पहचान होने के बाद रामदयाल का इलाज शुरू किया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।