Children's Painting Competition

देखें तश्वीरों में बच्चों द्वारा बनाई गईं ड्रॉइंग, पेंटिंग और रंगोली की आकर्षक प्रस्तुतियां

रायपुर (खबरगली ) राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री सिद्धि विनायक शिव हनुमान साईं मंदिर में लगातार 20वें वर्ष नवरात्रि का पावन उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। मां दुर्गा की आराधना, भव्य पूजा-अर्चना, जागरण और रंग-बिरंगे गरबा कार्यक्रमों ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। इस आयोजन में गायत्री नगर सहित आसपास की कॉलोनियों के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।