000. The protest began in Raipur's Mekara. Intern doctors' protests intensified in several states

रायपुर के मेकाहारा से शुरू हुआ आंदोलन, कई राज्यों में भी इंटर्न डॉक्टरों का विरोध तेज

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (मेकाहारा) में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार, 4 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के पहले दिन इंटर्न डॉक्टरों ने अस्पताल की ड्यूटी छोड़ शहर की सड़कों पर बाइक रैली निकालकर सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया। मेकाहारा परिसर से शुरू हुई बाइक रैली देवेंद्र नगर चौक, घड़ी चौक और मरीन ड्राइव