रायपुर (खबरगली) गणेश चतुर्थी के अवसर पर राजधानी रायपुर में भक्ति के साथ-साथ रचनात्मकता के भी अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में आकर्षक गणेश प्रतिमाएं और पंडाल श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। इसी बीच देवपुरी में स्थापित ‘सिक्कों वाले गणेश जी’ लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बने हुए हैं। शिव शक्ति युवा समिति, देवपुरी की ओर से स्थापित इस अनोखी प्रतिमा को सजाने में 50 हजार से अधिक असली सिक्कों का इस्तेमाल किया गया है। प्रतिमा के अलग-अलग हिस्सों को अलग-अलग मूल्यवर्ग के सिक्कों से तैयार किया गया है। दूर से देखने पर सिक्कों से बनी यह कलाकृति भगवान गणेश क
- Today is:
