रायपुर (खबरगली) नया पासपोर्ट बनवाने के लिए अब 100 से 2000 अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। विदेश मंत्रालय ने द्वारा पासपोर्ट (संशोधन) नियम 2026 के तहत एक नया सर्कुलर जारी कर 14 साल के बाद पासपोर्ट के शुल्क में इजाफा किया गया है। इसकी मुख्य वजह इलेक्ट्रॉनिक माइक्रोचिप बताई जा रही है। नया शुल्क 1 जुलाई से लागू किया गया है। 30 जून की रात 12 बजे तक किए गए आवेदनों पर पुरानी दर ही लागू रहेगी। हालांकि 2024 से ई-पासपोर्ट जारी किए जा रहे है। जिसकी निर्माण लागत पुराने पारंपरिक पासपोर्ट के मुकाबले काफी अधिक है।
- Today is: