वेल्लोर (खबरगली) तमिलनाडु के वेल्लोर में एक नवनिर्मित सीएसआई चर्च की छत अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मंडई कृष्णापुरम इलाके में हुई इस घटना में 14 से अधिक मजदूरों के मलबे में फंसने की सूचना है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंचे। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश की टीमों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया और करीब 12 लोगों को बाहर निकाला गया है। अन्य लोगों की तलाश जारी है।
कई लोग मलबे के नीचे दब गए
