3 people died on the spot in a road accident in Charama Ghat

मृतकजनों के प्रति मुख्यमंत्री साय ने किया गहरा दु:ख व्यक्त

बालोद (khabargali) राष्ट्रीय राजमार्ग - 30 पर चारामा घाट में शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जिनमें 11 घायल यात्रियों को कांकेर के चाराम स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया जहां कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना पुरूर थाना के मरकाटोला घाट की है। यात्री बस हादसे में मृतकजनों के प्रति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।