31 जुलाई तक मिलेंगे नियमित प्राचार्य खबरगली 700 Assistant Professors to be recruited in government colleges; regular principals to be appointed by July 31. raipur hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में लंबे समय से शिक्षकों और नियमित प्राचार्यों की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक में 31 जुलाई तक सभी स्नातक महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की पदस्थापना सुनिश्चित करने और 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यह भर्ती छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के माध्यम से की जाएगी।

700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती जल्द शुरू होगी