5 लाख के जेवर पहनकर फरार खबरगली Woman tries on jewellery to 'call a friend'

रायपुर (खबरगली) रायपुर में ज्वेलरी शाॅप से दिनदहाड़े कीमती सोने के जेवर चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुई महिला ने एक-एक कर महंगे सोने-चांदी के जेवर ट्राई किए और करीब पांच लाख रुपये के आभूषण पहन लिए। इसके बाद सहेली को बुलाने का बहाना बनाकर दुकान से बाहर निकली और मौके से फरार हो गई। हालांकि उसके साथ आया युवक भागने से पहले ही दुकानदारों के हत्थे चढ़ गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।