7 लोग गंभीर रूप से झुलसे खबरगली Cylinder blast in Mumbai

मुंबई (खबरगली) मुंबई के मालवणी इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट से दहशत फैल गई। इस घटना में कम से कम 7 लोग झुलसे हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मालवणी इलाके के भारत माता स्कूल के पास एक चॉल में मंगलवार सुबह लगभग 9.25 बजे सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई थी। सूचना पर मुंबई फायर ब्रिगेड के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। शुरुआती जानकारी में सामने आया कि गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण फटने से आग लगी और 7 लोग इसकी चपेट में आए।