अब ATM मशीन से निकलेगा पीडीएस चावल खबरगली High-tech ration system: PDS rice to be dispensed via ATM machines. raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली  के तहत राशन वितरण की व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने जा रही है। प्रदेश सरकार हितग्राहियों को अधिक सुविधा देने के लिए ग्रेन एटीएम  सेंटर शुरू करने की तैयारी में है। इन मशीनों से बैंक एटीएम की तरह नकदी नहीं, बल्कि पीडीएस का चावल मिलेगा।

हितग्राही दिन हो या रात, 24 घंटे किसी भी समय एटीएम सेंटर पहुंचकर अपना राशन प्राप्त कर सकेंगे। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य उचित मूल्य की दुकानों पर लगने वाली लंबी कतारों को कम करना, समय की बचत करना और राशन वितरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाना है।