रायपुर (खबरगली ) नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ वाहन चालक श्री दिवाकर राव कदम को उनकी सेवानिवृत्ति पर एक गरिमामय समारोह में भावभीनी बिदाई दी गई। इस अवसर पर निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने श्री कदम को शाल, श्रीफल, मोमेन्टो, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही विभाग द्वारा उनके देय स्वत्वों का चेक भी उन्हें तुरंत प्रदान किया गया।
- Today is: