रायपुर (खबरगली) नशे में वाहन चलाने वालों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर कड़े कानून भी लागू किए गए हैं। इसके बावजूद ऐसे मामलों में कमी आती नजर नहीं आ रही है। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आई है। जहां ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान नशे में धुत वाहन चालक ने पुलिस से बदसलूकी की है। बताया जा रहा है कि चालक ने ट्रैफिक टीआई के साथ अभद्रता करते हुए जमकर हंगामा किया।
- Today is: