गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (खबरगली) छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। बताया जाता है कि मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को एक अनियंत्रित पिकअप ने ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ये घटना आज सुबह करीब 6:15 बजे उस वक्त हुई जब गौरेला सारबहरा रोड निवासी बेला बाई पनसारी और सुशीला वर्मा रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।