भिवाड़ी में दिल दहला देने वाली वारदात

भिवाड़ी (खबरगली) भिवाड़ी के कैप्टन चौक क्षेत्र से एक बेहद हैरान और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां पर अपनी ही आठ महीने की मासूम बेटी को कथित तौर पर तेजाब पिलाने का गंभीर आरोप लगा है। इस खौफनाक वारदात के बाद बच्ची की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उसे गंभीर अवस्था में वेंटिलेटर पर रखा गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।