रायपुर (खबरगली) भिलाई और रायपुर के बीच चल रही वैनगंगा एक्सप्रेस में एक महिला यात्री ने बच्ची को जन्म दिया। चलती ट्रेन में हुए इस प्रसव के बाद रेलवे प्रशासन की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से मां और नवजात दोनों को सुरक्षित आंबेडकर अस्पताल पहुंचाया गया।
महबूबनगर (हैदराबाद) से चांपा की यात्रा कर रही 25 वर्षीय अंकिता कुमारी अपने पति दिनेश कुमार के साथ एस-2 कोच में सवार थीं। दुर्ग स्टेशन पार करने के बाद उन्हें अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। कोच में मौजूद यात्रियों ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए मदद की और स्थिति संभालने का प्रयास किया।