car collides with tree

सरगुजा (khabargali) महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना में कई श्रद्धालु घायल हो गये। घटना अंबिकापुर प्रतापपुर मार्ग की है। खड़गवा पुलिस चौकी इलाके में घटना.हुई है।

जानकारी के मुताबिक महाकुंभ से श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकरा गयी। घटना में पांच श्रद्धालु घायल हो गये। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के मंगला के सभी श्रद्धालु रहने वाले हैं।

महाकुंभ से रायगढ़ लौट रहे 4 लोगों की मौत