रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के साथ ओले गिरे हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 20 मार्च को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में तेज आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है।
विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित करते हुए चेतावनी दी है कि कई इलाकों में तेज अंधड़, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। विभाग के अनुसार, 21 मार्च को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।