Chhattisgarh gets significant representation in the BJP's new national team; Roop Kumari Chaudhary and Deepak Mhaske entrusted with key responsibilities

रायपुर (खबरगली ) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 17 अगस्त 2026 को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में छत्तीसगढ़ को भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी को राष्ट्रीय स्तर पर महिला मोर्चा की जिम्मेदारी और दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। भाजपा की नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और अन्य संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी गई हैं।