chhattisgarh

रायपुर (खबरगली )छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में कार्यरत स्कूल सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शासन के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। स्कूल सफाई कर्मचारी संघ ने सरकार को 30 सितंबर 2026 तक मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है। मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर के 43 हजार से अधिक स्कूल सफाई कर्मचारी 2 अक्टूबर से काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।